बुधवार, 20 फ़रवरी 2019

अदम गोंडवी

हिन्दू या मुस्लिम के अहसास को मत छेड़िये

अपनी कुर्सी के लिए जज्बात  को मत छेड़िये

इनमें कोई हूण , कोई शक कोई मंगोल है

दफ़न है जो बात , उस बात को मत छेड़िये


गलतियां बाबर ने की थी , जुम्मन का घर
फिर क्यों जले

ऐसे नाजुक दौर में हालात को मत छेड़िये


हैं कहाँ हिटलर , हलाकू , चंगेज ख़ाँ

मिट गए सब कौम की औकात को मत छेड़िये


छेड़िये एक जंग मिलजुलकर गरीबी के खिलाफ

दोस्त मेरे मजहबी नगमात को मत छेड़िये


-----अदम गोंडवी 

मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019

इन्सान की मुक्ति की नैतिकता


      मनुष्य एक सामाजिक जीव है। यह एक सर्व मान्य सच्चाई है। अपने जीवन के सामाजिक उत्पादन में मनुष्य ऐसे निश्चित सम्बन्धों में बन्धते हैं , जो एक प्रकार से जरुरी होते हैं और उनकी इच्छा से स्वतन्त्र होते हैं। उत्पादन के ये सम्बन्ध उत्पादन की भौतिक शक्तियों के विकास की एक निश्चित मंजिल के अनुरुप होते हैं। इन उत्पादन सम्बन्धों के पूर्ण योग को ही समाज के आर्थिक ढांचे की संज्ञा दी जाती है। यह आर्थिक ढांचा ही है जिस पर कानून और राजनीति का उपरी ढांचा अपना जामा पहनता है।ं इसके अनुकूल ही सामाजिक चेतना के निश्चित रुप होते हैं।
       भौतिक जीवन की उत्पादन प्रणाली जीवन की आम सामाजिक , राजनीतिक और भौद्धिक प्रक्रिया को निर्धारित करती है। मनुष्यों की चेतना उनके अस्तित्व को निर्धारित नहीं करती, बल्कि उनका सामाजिक अस्तित्व ही उनकी चेतना को निर्धारित करता है।
    समाजिक उत्पादन प्रणाली विकास की एक खास मंजिल पर पहुंच कर उन सम्पति सम्बन्धों से टकराती है जिनके अर्न्तगत वह उस समय तक काम करती होती है। मुर्गी का बच्चा अन्ततः अन्डे के खोल को ; जिसने उसे पलने बढ़ने में मदद की द्ध तोड़ कर ही जीवन का विकास करता है। ये सम्पति सम्बन्ध उत्पादन प्रणाली के अनुरुप न रह कर उसके लिए बेड़ियां बन जाते हैं। उस वक्त सामाजिक क्रान्ति का युग शुरु होता है।
       आर्थिक बुनियाद के अन्दर बिना मूल भूत परिवर्तन किये समाज का आगे का विकास सम्भव नहीं रहता। इस मूल भूत बदलाव को ही समाज परिवर्तन कहा जा सकता है। इसके हिसाब से ही समाज की मान्यतांएं, कायदे कानून , रीति रिवाज भी बदलते हैं। परन्तु यह सब इतना सीधी रेखा में नहीं होता । यह काफी जटिल प्रक्रिया है। ऐसे बदलाव पर विचार करते समय एक भेद हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि कोई भी समाज व्यवस्था तब तक खत्म नहीं होती जब तक उसके अन्दर तमाम उत्पादन शक्तियां ;  जिनके लिए उसमें जगह है द्ध विकसित नहीं हो जाती और नये उच्चतर उत्पादन सम्बन्धों का आविर्भाव तब तक नहीं होता जब तककि उनके अस्तित्व की भौतिक परिस्थितियां पुराने समाज के गर्भ में ही पुष्ट नहीं हो चुकती।
        जीवन चेतना द्वारा निर्धारित नहीं होता अपितु चेतना जीवन द्वारा निर्धारित होती है। अर्थात मनुष्य अपने भौतिक उत्पादन तथा अपने भौतिक संसर्ग का विकास करते हुए अपने इस वास्तविक अस्तित्व के साथ अपने चिन्तन के परिणामों का विकास करते हैं और बदलते भी हैं।
        यहां यह भी ध्यान रखना होगा कि जहां आर्थिक परिस्थिति बुनियाद है वहीं पर उपरी ढांचे के विविध तत्व -वर्ग संघर्ष के बाद संस्थापित राज्य प्रणाली , उसके परिणाम , धार्मिक मत और पद्धतियों रुप में उनका विकास ऐतिहासिक संघर्ष के प्रकरण पर अपना प्रभाव डालते हैं। बहुत जगह तो संघर्ष के रुप के निर्धारण में इनका ही पलड़ा भारी रहता है । यह अलग बात है कि आर्थिक गति अन्ततः अनिवार्य गति केरुप में प्रगट होती है। इस प्रकार सामाजिक उत्पादन प्रणाली तथा उसके उत्पादन पर स्वामित्व में दो तरफा संघर्ष चलता है। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि राजनीति ,न्याय, दर्शन, धर्म,साहित्य , कला आदि का विकास ‘आर्थिक विकास’ पर आश्रित होता है। परन्तु ये सब आपस में एक दूसरे को और ‘आर्थिक आधार’ को भी प्रभवित करते हैं।
          सताधारी वर्ग के विचार हर युग में सताधारी विचार हुआ करते हैं। कहने का सबब है कि जो वर्ग समाज की सताधारी भौतिक शक्ति होता है वह साथ ही उसकी सताधारी बौद्धिक शक्ति भी होता है। जिस वर्ग के पास भौतिक उत्पादन के साधन होते हैं उसका साथ ही साथ ही साथ बौद्धिक उत्पादन पर भी नियन्त्रण रहता है।
    अपने से पहले शासन करने वाले वर्ग के स्थान पर पदासीन होने वाला वर्ग अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की खातिर ही अपने हितों को समाज के तमाम सदस्यों के हितों के रुप में प्रस्तुत करने के लिए बाधित होता है। उसे उन विचारों को सार्वत्रिकता का रुप देना पड़ता है, उन्हें वैध विचारों के रुप में प्रस्तुत करना पड़ता है। पूरा समाज उन मूल्यों को अपना भी लेता है। काफी समय तक ऐसा चलता है। परन्तु जब उत्पादन के सम्बन्धों तथा उत्पादन की ताकतों में टकराहट शुरु होती है तो यह ‘ सबके लिए’ वाला मुखौटा टूटने लगता है और सार्व भौमिकता ; सबके भले   की बात की पोल खुलने लगती हैद्ध का सपना बिखरता है। साधन सम्पन्न वर्गों के हितों की तरफदारी करते हुए ये नारे साफ साफ तौर पर दिखाई देने लगते हैं।उदाहरण के लिए आज भयंकर बेरोजगारी की समस्या पर हरियाणा में नजर डाल कर देखें तो पायेंगे कि अच्छी जमीन वाले या अच्दी हैसियत रखने वाले परिचारों के लड़के लड़कियों में बेरोजगारी न के बराबर है। दूसरी तरफ बेरोजगारी का सवाल प्रभावित बहुत बड़े हिस्से को करता है। पैसे वाले की निखद से निखद औलाद को बेरोजगारी की चिन्ता नहीं होती।
         क्रान्ति करने वाला वर्ग क्योंकि सतासीन वर्ग के विरुद्ध है- आरम्भ से ही एक वर्ग के रुप में नहीं वरन पूरे समाज के प्रतिनीधि के रुप में प्रकट होता है। पा्रचीन दुनिया जिस समय अपनी अन्तिम सांसें गिन रही थी उस समय प्राचीन धर्मों को ईसाई धर्म ने पराभूत किया था। जब अठाहरवीं शताब्दी में ईसाई मत बुद्धिजीवी विचारों के सामने धाराशायी हुआ , तब सामंती समाज ने तत्कालीन क्रान्तिकारी बुर्जुआ समाज से अपनी मौत की लड़ाई लड़ी थी।
    बहुत से लोग यह मान कर चलते हैं कि ‘ यह ठीक है कि इतिहास के विकास क्रम में धार्मिक, नैतिक, दार्शनिक,राजनीतिक और कानून सम्बन्धी विचार बदलते आये हैं। मगर इनमें से और भी बहुत से और दूसरे लोग यह भी मानते हैं कि धर्म , नैतिकता,दर्शन, राजनीति और कानून तो सदा इस परिवर्तन से बचे रहे हैं। उनका मानना है कि क्योंकि स्वाधीनता , न्याय, भाईचारा आदि ऐसे शाश्वत सत्य हैं जो हर सामाजिक अवस्था में समान रुप से लागू होते हैं। इन लोगों की यह भी धारणा है कि साम्यवाद इस समाज में धर्म व नैतिकता आदि के शाश्वत सत्यों को खत्म कर देता है, मगर यह पूर्ण रुप से असत्य है।
         समाज अनेक पगकार के लोगों के आचरण पर प्रभाव डालता है। लोगों का आचरण समाज के विकास को प्रभावित करता है। ये आचार मूल्य या मानक प्रथाओं द्वारा लागू होते हैं या कानून के द्वारा लागू किये जाते हैं। नियमन के इनक कार्यक्लापों में नैतिकता का खास स्थान है। मनुष्य की गतिविधियों का कोई भी ऐसा रुप नही है जो नैतिकता के दायरे से बाहर हो। अपने व्यवसायमें,परिवार में,दैनिक जीवन में हम नैतिक मूल्यों की बात करते हें। ये सभी  नैतिक अपेक्षाएं इस बात की धारणा पर आधारित होती हैं कि व्यक्ति के लिए क्या करने योग्य है?इन अपेक्षाओं की वैचारिक अभिपुष्टि होती है।
          नैतिक आचरण नैतिक आदर्शों और सिद्धान्तों के अनुरुप होता है। इनमें भलाई और बुराई की संकल्पनाओं का विशेष स्थान होता है। नैतिक धारणाओं को समाज निरुपित  करता है और उसके विकास के साथ साथ ही ये धारणाएं भी बदलती जाती हैं।प्रत्येक समाज की नैतिकता में सारी मानव जाति के लिए एक समान लक्षण भी होते हैं- अनुकंपा, सहानुभूति, वचनबद्धता,मित्रों की सहायता करने और रोगियों एवम दुर्बलों की हित चिन्ता की तत्परता-ये सब वे नैतिक गुण हें जिन्हें आदिम समाज में तथा उसके बाद की समाज विकास की सभी अवस्थाओं में भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस प्रकार के नैतिक मूल्य किसी भी मानव समाज के मूलभूत नियम होते हैं।
         किन्तु व्यक्ति के नैतिक कर्तव्यों के बारे में धारनाएं बहुधा समय केअनुसार बदलती रहती हैं। प्रत्येक वर्ग आधारित समाज में शासक वर्ग की नैतिकता का वर्चस्व होता है। साधन सम्पन्न वर्गों की वर्गीय नैतिकता पहले दासता को , फिर भूदासता के अधिकार को,फिर मजदूरों का शोषण करने के पूंजीपति के अधिकार को स्वाभाविक , अपरिहार्य और चिरस्थाई घोषित करती है। इस या उस समाज के संकट ग्रस्त होने तक समाज के अधिसंख्य शोषित सदस्य भी इस नैतिकता को स्वीकार करते हैं।
        प्राचीन युग के ‘ सच्चे दास’ सामन्तकालीन ‘ आज्ञाकारी प्रजा’ तथा बुजुआ देशों के वे मजदूर जो मिल -कारखाने के स्वामी को अपना ‘ अन्नदाता’ और ‘माई बाप’ समझते हैं, ये सब इस बात का उदाहरण हैं कि किस प्रकार उत्पीड़ित जन  एक समय तक शोषकों के इन नैतिक मूल्यों को भी स्वीकार करते हैं जो सारतः इन जनों के विरुद्ध ही लक्षित होते हैं ।
      शासक वर्ग की नैतिकता का छोटी उम्र से ही आम आदमी पर कितना गहरा प्रभाव पड़ता है यह हम कई साहित्यिक उदाहरणों में स्पष्टतः देख सकते हैं । प्रत्येक युग में उत्पीड़कों की नैतिकता के मुकाबले में उत्पीड़ितों की नैतिकता भी होती है। दासों, भूवासों, मजदूरों, के विद्रोह अन्य सब बातों के अलावा इस नैतिकता का होना भी प्रमाणित करते हैं। उनकी नैतिकता को समझाना तथा उसका भिन्न भिन्न माध्यमों से विकास करना एक महत्वपूर्ण काम है। इसके बिना समाज परिवर्तन की बात अधूरी है। इन उत्पीड़ितों में सफलता पूर्वक काम कर पाना मुश्किल है। इसके लिए एक वैकल्पिक सांस्कृतिक और वैज्ञानिक रुझान के लिए आन्दोलन भी अपेक्षित हैं। इसके बिना भरे पूरे इन्सान की कल्पना तथा ऐसा इन्सान बनाने के लिए सड़ी जा रही सड़ाई अधूरी है।
       प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक चेतना चारों और के संसार के अर्न्तविरोध को प्रतिबिम्बित करती है और विभिन्न नैतिक सिद्धान्तों के बीच संघर्ष का अखाड़ा भी बनती है। वास्तव में नैतिकता मानव समाज को अधिक उंचा उठाने,उसे श्रम के शोषण से मुक्त कराने के उद्येश्य की पूर्ति के लिए है। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि धर्म के बिना नैतिकता का अस्तित्व असंभव है परन्तु इतिहास इस कथन का खण्डन करता है।
         राम राज्य अर्थात लोगों के राज्य के स्थापित करने का मतलब वहीं से शुरु होता है जहां मजबूरी तथा बाहरी औचित्य ें निर्धारित श्रम का अन्त होता है। ठीक, सच्ची, आर्थिक ,राजनीतिक तथा आत्मिक स्वतन्त्रता के हालात में ही इन्सान की सृजन शील योग्यता का विकास पूर्ण रुप हो सकता है। इस प्रकार की स्वतन्त्रता सर्वहारा वर्ग की विचारधारा से युक्त समाज में ही सम्भव हो सकती है तथा कलात्मक संस्कृति केविकास में अन्नत प्रगति की असीम सम्भावना प्रदान कर सकती है। क्योंकि इस विचार धारा में ह ीवह ताकत है जो संसार को बदल सकती है और महज अर्थ व्यवस्था तथा राजनीति के ही क्षेत्र में ही नही बल्कि संस्कृति के क्षेत्र में भी प्रगति सुनिश्चित कर सकती है। मानव जाति के उच्च नैतिक तथा सौंदर्यात्मक मूल्यों को पूर्णतः मूर्तरुप देने के लिए अवस्थाएं निर्मित कर सकती है। हमें आज के साहित्य एवम कला की सर्वोतम परम्पराओं को आत्मसात करते हुए इन्सान की मुक्ति के लिए चल रहे संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभानी होगी ।   
रणबीर सिंह दहिया 

मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019

rohtak tehsil villages

1AnwalRohtak4,877
2AsanRohtak4,295
3Bahali AnandpurRohtak4,751
4BahmanwasRohtak2,940
5Bahu AkberpurRohtak11,120
6Bahu JamalpurRohtak1,526
7BakhetaRohtak2,954
8BalabRohtak3,359
9BalandRohtak7,129
10BanyaniRohtak6,095
11BasantpurRohtak1,918
12BhagotipurRohtak3,984
13Bhaiyan PurRohtak1,459
14BhalotRohtak7,231
15BoharRohtak11,267
16BusanaRohtak3,399
17ChamariaRohtak4,666
18ChiriRohtak9,735
19DhamarRohtak4,551
20DobhRohtak3,628
21Gaddi KheriRohtak2,690
22Garhi BoharRohtak2,894
23Ghari BalabRohtak1,547
24Ghilor KalanRohtak3,404
25Ghilor KhurdRohtak872
26GhuskaniRohtak1,544
27GudhanRohtak4,334
28GurauthiRohtak5,183
29GurnauthiRohtak4,079
30HumayunpurRohtak3,888
31JasiaRohtak6,700
32JindranRohtak1,518
33Jindran KalanRohtak2,103
34KabulpurRohtak4,399
35KahnaurRohtak8,735
36Kahni 121/2BiswaRohtak1,854
37Kahni 7 1/2 BiswaRohtak1,316
38KakranaRohtak2,768
39KanheliRohtak1,901
40KansalaRohtak5,513
41KarounthaRohtak5,802
42KatesraRohtak4,595
43KatwaraRohtak1,445
44KhadwaliRohtak7,853
45KherariRohtak3,265
46Kiloi DopanaRohtak5,715
47Kiloi KhasRohtak5,690
48LadhotRohtak3,112
49LahliRohtak4,386
50MainaRohtak4,599
51Makrouli KalanRohtak6,157
52Makrouli KhurdRohtak2,828
53ManjhaRohtak588
54Maroudi JatanRohtak2,136
55Maroudi RangranRohtak1,852
56MasudpurRohtak1,425
57MunganRohtak2,785
58NandalRohtak2,976
59NasirpurRohtak556
60NiganaRohtak5,674
61PahrawarRohtak3,387
62PatwapurRohtak2,037
63PilanaRohtak5,167
64PolangiRohtak1,842
65RitauliRohtak5,098
66Rithal NirwalRohtak3,084
67Rithal PhogatRohtak6,201
68RurkiRohtak6,372
69Sahan MajraRohtak152
70Samar GopalpurRohtak6,109
71SampalRohtak4,385
72Sanga HeraRohtak2,754
73SanghiRohtak9,108
74Sarai AhmedRohtak277
75SasrauliRohtak999
76SimliRohtak1,816
77SinghpuraRohtak3,680
78Sunari KhurdRohtak3,211
79SundanaRohtak6,172
80SunderpurRohtak3,848
81TaimurpurRohtak463
82Taja MajraRohtak1,307
83TitoliRohtak10,177

शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018

https://www.facebook.com/618840728314078/posts/975858465945634/

जब संविधान की धज्जियाँ उड़ती हैं, तब रात को जूते की टाप सुनाई देती है।

जब भारत की जनता गहरी नींद में सो रही थी, तब दिल्ली पुलिस के जवान अपने जूते की लेस बाँध रहे थे। बेख़बर जनता को होश ही नहीं रहा कि पुलिस के जवानों के जूते सीबीआई मुख्यालय के बाहर तैनात होते हुए शोर मचा रहे हैं। लोकतंत्र को कुचलने में जूतों का बहुत योगदान है। जब संविधान की धज्जियाँ उड़ती हैं, तब रात को जूते बाँधे जाते हैं। पुलिस के जवान सीबीआई दफ्तर को घेर लेते हैं। रात के पौने एक बज रहे होते हैं। वैसे अंग्रेज़ों में वह गुडमार्निंग कहने का होता है। हम रात को रात कहते हैं। मुल्क पर काली रात का साया गहरा गया है। तभी एक अफ़सर जो शायद जागा हुआ था, उस कुर्सी पर बैठने के लिए घर से निकलता है जिस कुर्सी पर बैठे आलोक वर्मा ने उसके ख़िलाफ़ CVC यानी केंद्रीय सतर्कता आयुक्त से गंभीर आरोपों में जाँच की अर्ज़ी दी है। CVC के वी चौधरी एम नागेश्वर राव को सीबीआई का नया चीफ़ बनाने का रास्ता साफ़ कर देते हैं। एम नागेश्वर राव अपने नंबर वन चीफ़ आलोक वर्मा को हटाने के आदेश देते हैं जिसे छुट्टी पर भेजना कहते हैं। आलोक अस्थाना जिनकी गिरफ़्तारी की अनुमति माँगी गई थी उन्हें भी हटा दिया जाता है। काली रात के बंद कमरे में बारह अफ़सरों को मुख्यालय से बाहर भेजने के आदेश पर दस्तखत होते हैं। नींद में सोई जनता करवट बदल लेती है। तख्ता पलट हो जाता है।

हम जिन आहटों की बात करते रहे हैं, वो सुनाई दें इसलिए जूतों ने वफ़ादारी निभाई है। अब आप पर है कि आप उन जूतों का इशारा समझ पाते हैं या नहीं। मदहोश जनता और ग़ुलाम मीडिया आँखें बंद कर लेती है। शहशांह का इंसाफ़ शहंशाह के लिए होता है। शहंशाह ने अपने लिए इंसाफ़ कर लिया।

दि वायर में स्वाति चतुर्वेदी ने लिखा है कि सीबीआई के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि इंस्पेक्टर जनरल( IG) को चीफ़ बना दिया गया। स्वाति ने लिखा है कि वर्मा ने प्रधानमंत्री कार्यालय के क़रीबी यानी जिगरी राकेश अस्थाना के गिरफ़्तारी की अनुमति माँगी थी और वे रफाल डील मामले में जाँच की तरफ़ बढ़ने लगे थे। प्रशांत भूषण, यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी से मिल लेने की ख़बर से सरकार रातों को जागने लगी। दिन में प्रधानमंत्री के भाषणों का वक़्त होता है इसलिए ‘इंसाफ़’ का वक़्त रात का चुना गया। आधी रात के बाद जब जब सरकारें जागीं हैं तब तब ऐसा ही ‘ इंसाफ़’ हुआ है। जूतों की टाप सुनाई देती है।

जनवरी 2017 में आलोक वर्मा को एक कोलिजियम से दो साल के लिए सीबीआई का चीफ़ बनाया गया। आलोक वर्मा का कार्यकाल अगले साल फ़रवरी तक था। इस कोलिजियम में चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया भी थे। जब आलोक वर्मा को हटाया गया तब कोई कोलेजीयम नहीं बना। चीफ़ जस्टिस आफ इंडिया तक को नहीं बताया गया। जब आलोक वर्मा को हटाकर एम नागेश्वर राव को चीफ़ बनाया गया तब इसके लिए कोई कोलिजियम नहीं बनाया गया। चीफ़ जस्टिस आफ इंडिया की कोई भूमिका ही नहीं रही। आलोक वर्मा ने प्रधानमंत्री के ‘इंसाफ़’ के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट से इंसाफ की अपील की है।

आप हिन्दी के पाठकों की हत्या अगर हिन्दी के अख़बारों और चैनलों ने नहीं की होती तो आपको पता होता कि अगस्त महीने में जब सीबीआई लंदन की अदालत में अपने दस्तावेज लेकर पहुँची कि इन गवाहों के बयान के आधार पर विजय माल्या को भारत ले जाना ज़रूरी है तब उन सात गवाहों के बयान पर दस्तखत ही नहीं थे। विजय माल्या 36 सूटकेस लेकर भागा था। स्वाति चतुर्वेदी ने दि वायर में इसे रिपोर्ट किया था।

विजय माल्या ने तभी तो कहा था कि भागने से पहले जेटली से मिला था। जेटली ने खंडन किया। राहुल गांधी ने दस्तावेज़ो के साथ आरोप लगाया कि जेटली की बेटी दामाद के लॉ फ़र्म को माल्या ने फ़ीस दी थी जो उसके भागने को विवाद के बाद लौटा दी गई। एक नैतिक सवाल उठाया गया था मगर तमाम अख़बारों ने इसे जनता तक पहुँचने से रोक दी। जब ख़बरों के पर क़तरे जाते हैं तब जनता के ही पर क़तरे जाते हैं। पाँव परिंदों के कटते हैं और ख़ून जनता का बहता है।

राकेश अस्थाना जो एक वीडियो में ख़ुद को सरदार पटेल के जैसा बता रहे हैं, 2016 में आर के दत्ता को हटाकर सीबीआई में लाए गए थे। इनके बारे में आलोक वर्ना ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी फ़रियाद में कहा है कि यह आदमी अफ़सरों के बहुमत के फ़ैसले के ख़िलाफ़ जाकर काम करता है और केस को कमजोर करता है। आलोक वर्मा ने कहा है कि वह ऐसे केस की डिटेल दे सकते हैं।

सवाल उस सीवीसी से है, जिसके पास अस्थाना और राव की शिकायतें थीं। धीमी गति के समाचार की तरह काम करने से सवालों से बचने का मौक़ा मिल जाता है। सीवीसी अपने कर्तव्य के निर्वाहन में फ़ेल रही इसलिए सबसे पहले के वी चौधरी को बर्खास्त करना चाहिए था मगर चौधरी ने ‘चौधरी’ की लाज रख ली! जब अस्थाना मामले की शिकायत पहुँची तब सीवीसी ने क्या किया? जाँच शुरू की?

इंडियन एक्सप्रेस के सुशांत सिंह की ख़बर है। जब अस्थाना ने आलोक वर्मा की शिकायत की तो सीबीआई से दस्तावेज माँगे गए। सीबीआई ने कहा कि अस्थाना ने क्या शिकायत की वो तो बताइये मगर सीवीसी ने नहीं बताया। सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर ने नौ अक्तूबर को सीवीसी को पत्र लिखकर पूछा था।

इस मामले में वित्त मंत्री जेटली बयान दे रहे हैं। दो अफसरो ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। संस्था का मज़ाक़ उड़ने नहीं दिया जा सकता था। यह ज़रूरी था कि दोनों के आरोपों की जाँच के लिए एस आई टी बने और इन्हें अपने प्रभावों से दूर रखा जाए।

विनीत नारायण बनाम भारत सरकार मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि सीबीआई के निदेशक का कार्यकाल तय समय के लिए स्थायी होगा। अगर विशिष्ठ परिस्थिति में तबादला करना भी होगा तब चयन समिति से अनुमति लेनी होगी। क्या अनुमति ली गई ?

अस्थाना कोर्ट में हैं। आलोक वर्ना कोर्ट में हैं। एक डीएसपी जेल में है। और सरकार का आदमी सीबीआई के भीतर है।

इस मामले में इंसाफ़ हो चुका है। अब और इंसाफ की उम्मीद न करें। आइये हम सब न्यूज़ चैनल देखें। वहाँ सर्वे चल रहे हैं। बीजेपी की सनातन जीत की घोषणा हो रही है। चैनलों पर आपकी बेहोशी का इंजेक्शन फ्री में मिल रहा है। आइये हम सब संविधान के बनाए मंदिरों को ढहता छोड़ कर अयोध्या में राम मंदिर बनाने पर बहस करें। ओ मेरे भारत की महान जनता, जब संविधान के बनाए मंदिरों को तोड़ना ही था तो आज़ादी के लिए डेढ़ सौ साल का संघर्ष क्यों किया?

मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018



हरयाणा सरकार का महाघोटाला 
किराये पर ली गयी कुल प्राईवेट बस संख्या -- 720 
औसत प्रति किलोमीटर भुगतान --40 /रूपये 
औसत तय किलोमीटर प्रतिदिन -- 450 
एक बस को भुगतान -- 450 x 40 = 18000 रूपये 
720 बसों को एक दिन का  भुगतान  ---720 x 18000 = 12960000 /रूपये 
एक  वर्ष में 720 बसों को भुगतान ---12960000 x 365 = 4730400000 / रूपये 
प्राइवेट बस की औसत आयु --- 10 वर्ष 
720  बसों को दस वर्ष में भुगतान ---4730400000 x 10 = 47304000000 /रूपये 
एक बस की कीमत ---- 1800000/ रूपये 
47304000000 divided by 1800000 =   26280  बसें 
 720 प्राइवेट बसों को सरकार 10 साल में जितना किराया भुगतान करेगी 
उतने रूपये में 26280 सरकारी बसें खरीदी जा सकती हैं 
अब जनता खुद अंदाजा लगा ले कि मुख्यमंत्री जी क्यों अपने पूंजीपति 
दोस्तों की प्राइवेट बसों को किराये पर लेकर रोडवेज में शामिल करना 
चाहते हैं 
दोस्तों अगर रोडवेज और भविष्य में रोजगार के अवसरों को बचाना है तो 
इसे पढ़ें , समझें और शेयर करें 
धन्यवाद 
साथी रमेश 

बुधवार, 18 जुलाई 2018

Promoting Scientific Temper

Promoting Scientific Temper and Observing ‘National Scientific Temper Day on 20th August



Respected Colleague, 

We are writing to you on behalf of the All India People’s Science Network (AIPSN) and Maharashtra Andhashraddha Nirmulan Samiti(MANS). AIPSN is a network of people’s science organizations working in various states of India for the promotion of scientific temper, scientific humanism, and the public understanding of science. MANS is an organized movement dedicated to fighting superstitions and promoting scientific temper in India, particularly in the state of Maharashtra, founded in 1989 by Shaheed Dr. Narendra Dabholkar.

We have initiated the observance of ‘National Scientific Temper Day on the 20th August every year, which commemorates the day Dr Narendra Dabholkar was martyred in 2013. We appeal to you to join in this endeavour.

We have also initiated the following concomitant statement, which has been endorsed by  Dr. Jayant Naralikar, Dr. Naresh Dadhich, Dr. Spenta Wadia, Dr. VidyanandNanjundiah, Dr. K. Subramaniyam and many other scientists and educationists:

“As citizens of India as well as part of the world community of the 21st Century, it is one of our fundamental and civilizational duties “to develop and promote the scientific temper, humanism and the spirit of inquiry and reform;” as per article 51 A(h) of our Constitution.
We believe that this task has not received the attention and commitment it deserves and calls for, and on the contrary, there is a very worrying and disturbing atmosphere being whipped in the opposite direction. There is therefore an urgent need to take it up with much vigour and enthusiasm in a systematic and sustained manner at all levels. The role of schools, colleges and the educational institutions is particularly important and critical in taking it forward. Promoting scientific temper is not only the work of scientists, but of all citizens in Indian democracy.
Dr. Narendra Dabholkar was one of the foremost proponents of scientific temper in recent times. Through his lectures and writings, he spread the message of scientific temper among all sections of society. It is therefore particularly appropriate that 20th August, the day on which he was martyred should be observed as ‘National Scientific Temper Day’ all over the country.
We the undersigned, endorse and support this move, and appeal to all informed and concerned people as well as all educational institutions, organizations to join in this collective national endeavour for observing ‘National Scientific Temper Day’, towards building an India of reason and humanity with well informed and rationally empowered citizens.”

We hope to observe National Scientific Temper Day on a broad and massive scale. This cannot happen without the widespread collective effort of many like-minded organizations, school managements, teachers and individuals.  We send this appeal to you to join this broad collective effort in view of the committed work that you/your organization is doing for the promotion of constitutional values.

We also request you to join this national movement for observing National Scientific Temper Day 0n Aug.20th and by sending a brief endorsement email with your details to gsaipsn@gmail.com and spread it to your colleagues.

With best wishes,

Dr. Sabyasachi Chatterjee                                                                                                                             Avinash Patil
President,                                                                                                                                                           Executive President
AIPSN.                                                                                                                                                                  MA

National Scientific Temper Day


National Scientific Temper Day
20 August 2018
All India People’s Science Network (AIPSN) Statement
Scientific  temper , is under unprecedented attack in India today. 
20th August is being observed as National Scientific Temper Day in honour of Dr.Narendra Dabholkar, champion of scientific temper, who was killed in an act of premeditated murder by right-wing  communal terrorist forces, on this day five years ago in 2013. The killing shocked the nation, but more rude shocks came when several similar murders were inflicted by the same forces over the next several years. Govind Pansare, who worked to support inter-caste marriages, lectured on the real legacy of Shivaji, and condemned the glorification of the assassin of Mahatma Gandhi, was killed in 2015. M.M.Kalburgi, a scholar who studied socio-religious reform movements of the 12th century in Karnataka and the related history of religious movements, was murdered in 2016. And Gauri Lankesh, fearless journalist and fierce critic of communal bigotry, was gunned down in 2017. Some of these murders were probably committed by the same extremist group. But the common thread definitely was the threat the extremist forces felt from these campaigners for reason and the scientific temper and against bigotry and intolerance.
These murders are extremist expressions of the intolerance openly displayed by some mainstream communal forces, including persons holding high political office, targeting sometimes with violence all those who question their bigotry, communal hate campaigns, and continuous dissemination of fake news, “alternative facts” and falsified histories, including in science.
An imaginary golden past of “Vedic science” is being propagated by these forces. Real and great achievements in science and technology, and rich traditions of rational thought,  emanating from the Indian sub-continent are being sidelined, while obviously fake achievements are being proclaimed by the top-level Central and State Ministers, Chief Ministers and political functionaries, substituting myth for history, such as that in ancient India, the Ganesh deity was the product of plastic surgery, that aviation and space technology, television and internet were from the time of the Mahabharata, that India had in vitro fertilization etc, and all this several thousands of years before any recorded history. Many other fantastic claims have been made by some state and central leaders, such as that the Vedas contained theories “better than” Einstein’s e=mc2!
In sharp contrast, real and important path-breaking contributions to science and technology in India emanating from many different strands of culture of the sub-continent, not just the Vedic-Brahmanic, such as the Jaina, Buddhist, Islamic, peasant, adivasi and from other working people are being ignored. Contributions of the artisan communities in India, who were actively involved in the development of crafts, technologies and productive forces, are also ignored, revealing persistent social blind-spots and prejudices.  Many other civilizations too have made important even seminal contributions. Understanding and highlighting the many real contributions from India to the universal body of S&T knowledge is tribute enough to India’s civilizational past, without having to invent any.
Scientists, eminent scholars and others from India and abroad, including Nobel Laureates, who express their disagreement with such views, have been attacked as anti-national, western-oriented, and “sons of Macaulay”. Pseudo-histories and anti-scientific views are being incorporated into school curricula and college/ university teaching. So-called “research” to “prove” pseudo-scientific claims in both the sciences and social sciences are being officially funded by government. Universities have become arenas of constant assault, often literally, on intellectual autonomy and critical thinking.
The aggressive anti-science and anti-rational atmosphere whipped up by obscurantist forces with official support has generated a climate of intimidation and even violence in an attempt to suppress a scientific outlook and critical thinking in our educational and intellectual institutions. Funding for scientific research is being cut, while social science research is being throttled.
Developmental programmes are being formulated without significant S&T and other research inputs. Mega projects like the Jaitapur Nuclear Power, the Bullet Train, Smart Cities etc., are being undertaken with no scientific inputs in the public domain. Development policies in industry and agriculture, in key infrastructure areas like energy, coal, oil and gas, power, transport and for basic needs like food, water and health are being driven by corporate interests with little concern for the poor or for the common citizen and without any public scientific debate. Environmental concerns are being systematically sidelined. This systematic devaluation of S&T and research, and the suffocation of critical thinking in educational institutions and in society at large, will severely hamper the future of the country, especially of its youth in this knowledge era.
We assert that promoting scientific temper, defending plurality, harmony and composite culture is a fundamental duty of all citizens, and especially of professional scientists and social scientists, as enjoined in the Directive Principles of our Constitution. The right and duty to question is basic, not only for science, but also for democracy.
It is essential that this onslaught on scientific temper, critical thinking and plurality, be vigorously resisted. Science has an important role to play today in defending democracy and the Indian Constitution. AIPSN appeals to all organizations, institutions and individuals committed to promoting scientific temper to come together for observing the National Scientific Temper Day, and working together in the days to come to defeat the ideology of communal hate politics and build an India of reason and humanity with well informed and empowered citizens.

                              


Towards observing National Scientific Temper Day on 20th August
1.      Subka Desh Hamara Desh (SDHD) phase-2 would be continued with a grand programme of National Scientific Temper Day (NSTD)campaign and simultaneous programme on 20th August with massive rallies at National, State and District HQs.
a.      Preparatory Works:
                                                              i.      National Plan for observing NSTD
1.      Resources preparation by the Centre and will be available on All India People’s Science Network (AIPSN) website and from other sources from July onwards
                                                            ii.      State Level Plan For observing NSTD :
1.      A state level core committee may be formed to use the resources available from the all India centre and collect other resources and make it suitable to the state campaign plan.
2.      A state level Workshop to be conducted with the resources provided  by the centre
b.      Activities proposed.. Aug 6th to 20th Hiroshima day to National Scientific Temper Day….. A fortnight period of Scientific Temper  Campaign
                                                              i.      Up to 20th Aug.
1.      School level programme with Science Experiments for method of science
2.      Miracle exposure and performing small skits and songs at the Villages / Grassroots
3.      Formation of Broad based committees/ use Global March for Science Platform
4.      Grassroots dialogues, District and State level Conventions on Attack on Science and Reason and Scientific institutions
5.      Online signature campaign
6.      Press Meet on 17th of August
                                                            ii.      On 20th Aug
1.      District, State and National  Capital Rallies with meetings
2.      Badge wearing by members of  the Platform
3.      Mass singing at schools: “Ask why’ song
4.      Distribution of leaflets with the appeal of leading scientists
5.      Signature campaign for Scientific Temper
6.      Any other innovative campaign

Access the details of programmes of campaign in AIPSN websites:  www.aipsn.net and www.aipsn.in, send mail to gsaipsn@gmail.com, or visit aipsn face book page 

Resources available soon at the AIPSN website www.aipsn.net or through member organizations
1.      Appeal of leading scientists to observe NSTD to prints as pamphlet to distribute to public available at  www.navnirmitilearning.org
2.      Appeal by AIPSN and MANS to various organizations to observe NSTD jointly or independently. This appeal will be available in www.aipsn.net  .
3.      AIPSN Statement on Scientific Temper will be available at www.aipsn.in website through which the scientists including Social Scientists, Educationalists, Cultural, Social and Educational activists.etc. can sign and take effort to get signatures.
4.      A PPT on what is scientific Temper, Why scientific Temper, scientific temper relevant to the contemporary world and the need of the hour
5.      Two important lectures of Dr.Dhabolkar,
6.      Constitutional part of 51 a (h)
7.      Palambur Declaration-1981 and its revisit
8.      Selected Lecture notes from famous book Angel, Devil and Science by Dr.P.M. Bhargava and Chandana Chakrobarthy
9.      Discussion on AIPSN Statement of Scientific temper-2018
10.  SD HD booklets/PPT specific to campaign: Science and Reason, S&T Challenges- two parts of Heritage of S&T and Development for whom
11.  18 science experiments for school to understand method of science
12.  Theme song for Mass singing by children: “Ask why”, in various languages
13.  Anti superstition bills of Maharashtra and Karnataka